दोस्तों अगर आपके पास MBBS, BDS या दूसरे बड़े मेडिकल कोर्स करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं हैं, लेकिन फिर भी आप मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। इस ब्लॉग में हम आपको MPHW Course Details in Hindi 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले हैं।
आज के समय में बहुत से छात्र इंटरनेट पर Mphw course details in hindi after 12th, Mphw course in hindi, Mphw course details in hindi pdf, MPHW course fees और MPHW Course kitne saal ka hota hai जैसे सवाल सर्च करते हैं, लेकिन उन्हें पूरी और सही जानकारी एक जगह नहीं मिल पाती। इसलिए इस लेख में हमने MPHW Course से जुड़ी लगभग हर जरूरी जानकारी विस्तार से बताई है ताकि आपको किसी दूसरे ब्लॉग पर जाने की जरूरत न पड़े।
अगर आप कम फीस में मेडिकल लाइन में करियर बनाना चाहते हैं और जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो MPHW Course आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह एक पैरामेडिकल और हेल्थकेयर से जुड़ा कोर्स है जिसमें छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों की देखभाल, टीकाकरण, हेल्थ सर्वे, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं और बेसिक मेडिकल ट्रेनिंग दी जाती है।
यह कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए अच्छा माना जाता है जो 10वीं या 12वीं के बाद हेल्थ सेक्टर में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। वर्तमान समय में सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और प्राइवेट हेल्थ सेंटर में MPHW प्रोफेशनल की मांग लगातार बढ़ रही है।
अगर आप भी MPHW Course in Hindi की पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको MPHW Course की फीस, योग्यता, एडमिशन प्रक्रिया, सिलेबस, कोर्स ड्यूरेशन, नौकरी, सैलरी और भविष्य में मिलने वाले करियर अवसरों की पूरी जानकारी विस्तार से मिलने वाली है।
MPHW Full Form in Hindi | MPHW फुल फार्म क्या है?
MPHW का पूरा नाम Multipurpose Health Worker होता है। हिंदी में इसे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता कहा जाता है।
सभी मेडिकल की तरह ये भी हेल्थकेयर सेक्टर का महत्वपूर्ण कोर्स है इसमें बिद्यार्थी को मरीजों की देखभाल कैसे किया जाता है सेवा कैसे दी जाती है मरीजों से बात चीत कैसे की जाती है समस्या को कैसे देखा जाता है सब सिखाया जाता है।
MPHW Course Kya Hai | MPHW कोर्स क्या है?
दोस्तों MPHW एक पैरामेडिकल ट्रेनिंग कोर्स है जिसमें छात्रों को बेसिक मेडिकल और हेल्थ सेवाओं की जानकारी दी जाती है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैयार करना होता है जो गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा सकें, जहां आज भी अस्पताल और मेडिकल सुविधाओं की कमी है।
इस कोर्स के दौरान छात्रों को मरीजों की देखभाल, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, हेल्थ सर्वे और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही उन्हें यह भी सिखाया जाता है कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों की मदद कैसे करनी है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं कैसे पहुंचानी हैं।
आज के समय में गांव हो या शहर हर जगह हेल्थ सेक्टर में काम करने वाले लोगों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से MPHW Course करने वाले छात्रों के लिए नौकरी और करियर के नए अवसर लगातार देखने को मिल रहे हैं।
MPHW Course क्यों करें?
- बहुत से उम्मीदवार सोचते हैं कि आखिर उन्हें MPHW Course Details in Hindi 2026 के बारे में जानकारी लेकर यह कोर्स क्यों करना चाहिए। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो नीचे कुछ महत्वपूर्ण कारण बताए गए हैं जिनसे आपको समझ आएगा कि यह कोर्स आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।
- यदि आपके पास MBBS, BDS या दूसरे बड़े मेडिकल कोर्स करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो MPHW Course आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस कोर्स की फीस अन्य मेडिकल कोर्स की तुलना में काफी कम होती है और कम खर्च में मेडिकल लाइन में करियर शुरू किया जा सकता है।
- अगर आपका सपना मेडिकल फील्ड में नौकरी करने का है लेकिन आप कम समय में कोर्स पूरा करके जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो भी MPHW Course आपके लिए बेहतर विकल्प है। यह एक शॉर्ट टर्म पैरामेडिकल कोर्स है जिसे करने के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में नौकरी मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं।
- MPHW Course पूरा करने के बाद सरकारी नौकरी के भी अच्छे अवसर मिलते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और कई सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में MPHW वर्कर की भर्ती की जाती है।
- दोस्तों आपको भी पता होगा कि आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों में स्टाफ की कमी है और लोगों तक सही स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे क्षेत्रों में MPHW प्रोफेशनल की काफी ज्यादा मांग रहती है। यही कारण है कि इस कोर्स को करने वाले छात्रों के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
MPHW Course Details in Hindi 2026 Eligibility Criteria क्या है?
अगर आपने सोच लिया है की मुझे MPHW Course में एडमिशन लेना हैं तो आपके पास जरूरी योग्यताएं होना जरूरी है जो की निचे देख सकते है।
MPHW Course Details in Hindi 2026 शैक्षिक योग्यता
- अगर आप 10वीं या 12वीं पास कर चुके होने चाहिए।
- ऐसे बहुत से संस्थान है जो 12वीं पास छात्रों को प्राथमिकता देते हैं।
- कुछ कॉलेजों में MPHW Course के लिए न्यूनतम 50% अंक मांगते हैं।
- अगर आप आरक्षित वर्ग से आते है तो आपको सरकार के तरफ से छूट दिया जाता है।
बहुत से उम्मीदवार Mphw course details in hindi after 12th के बारे में जानकारी खोजते हैं। 12वीं पास छात्र इस कोर्स में आसानी से एडमिशन ले सकते हैं और कम समय में मेडिकल फील्ड में करियर शुरू कर सकते हैं।
MPHW Course Details in Hindi 2026 आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
- अधिकतम आयु: लगभग 35 वर्ष
कोई भी छात्र Mphw course details in hindi after 12th में एडमिशन लेना चाहते है तो आपका न्यूनतम आयु: 17 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम आयु: लगभग 35 वर्ष होना चाहिए। अलग-अलग कॉलेज और संस्थानों के अनुसार आयु सीमा में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
MPHW Course Duration 2026 | MPHW Course kitne saal ka hota hai
| योग्यता | कोर्स अवधि |
|---|---|
| 10वीं के बाद | 2 वर्ष |
| 12वीं के बाद | 1 से 2 वर्ष |
बहुत से छात्र पूछते हैं कि MPHW Course kitne saal ka hota hai या Mphw ka course kitne saal ka hota hai तो दोस्तों ये कोर्स 1 वर्ष का और 2 वर्ष दोनों का होता है MPHW Course Duration कॉलेज और योग्यता के अनुसार अलग-अलग होती है जैसे 10वीं के बाद 2 वर्ष का होता है वही 12वीं के बाद 1 से 2 वर्ष दोनों होता है इसके साथ ही देखा जाता है की कुछ संस्थान इसे डिप्लोमा कोर्स की तरह करवाते हैं।
MPHW Course Admission Process 2026
दोस्तो MPHW Course में एडमिशन लेने के लिए मुख्य रूप से दो तरह होता है।
- भारत में कई ऐसे कॉलेज और संस्थान हैं जो Merit Based Admission के आधार पर MPHW Course में एडमिशन देते हैं। इन कॉलेजों में 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिन छात्रों के अंक अच्छे होते हैं उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है और उन्हें एडमिशन मिल जाता है।
- वहीं कुछ कॉलेज और संस्थान Entrance Exam Based Admission प्रक्रिया अपनाते हैं। ऐसे संस्थानों में छात्रों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होती है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही MPHW Course में एडमिशन दिया जाता है।
MPHW Course Details in Hindi 2026 Application Process
अगर आप लोग MPHW Course में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके MPHW Course में आवेदन कर सकते हैं।
- दोस्तों सबसे पहले आपको कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन होगा जिस भी कालेज में एडमीशन लेना है।
- अब उस साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद अब अपना आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
- अब आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है।
- अब कालेज के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- अब आपको मेरिट लिस्ट या एंट्रेंस रिजल्ट का इंतजार करना होता है बस पास होने के बाद एडमिशन मिल जाता है।
MPHW Course Details in Hindi 2026 आवश्यक दस्तावेज
दोस्तों जब भी फार्म भरने चले तो उसके पहले अपने पास कुछ जरूरी दस्तावेज रख ले और ये सब कालेज में भी जमा करने पड़ सकते हैं।
- आपके पास 10वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। {10th Marksheet}
- 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। {12th Marksheet}
- आधार कार्ड होनी चाहिए। {Aadhaar Card}
- नयी पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। {Passport Size Photo}
- जाति प्रमाण पत्र होनी चाहिए। {Caste Certificate}
- निवास प्रमाण पत्र होनी चाहिए। {Residence Certificate}
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट होनी चाहिए। {Transfer Certificate}
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट होनी चाहिए। {Migration Certificate}
MPHW Course Fees in India 2026 | MPHW Course Fees Details
अब हम लोग जानते है Mphw course ki fees kitni hai। MPHW Course की फीस कितनी होती है तो दोस्तों इसका फीस सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में अलग पायी जाती है।
- यदि आप लोग Mphw course के लिए सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेते है तो लगभग ₹15,000 – ₹40,000 रूपए लग सकता है।
- वही यदि आप प्राइवेट कॉलेज में MPHW Course में एडमिशन लेते है तो ₹50,000 – ₹1,00,000 रूपए लग सकता है।
MPHW Course Details in Hindi 2026 Syllabus क्या है
MPHW Course Details in Hindi 2026 Syllabus में बहुत से मेडिकल और हेल्थकेयर के विषय को पढ़ाया जाता है जो की आप निचे देख सकते है यदि आप लोग इन सब विषय में अच्छे से ज्ञान पा जाते है तो आपको MPHW अच्छी जानकरी हो जाती है और जितना ज्यादा जानकरी होता है कोय भी हॉस्पिटल हो आपको लेना चाहेंगे।
First Year के विषय
| हिंदी | English |
|---|---|
| शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान | Anatomy and Physiology |
| सूक्ष्म जीव विज्ञान | Microbiology |
| स्वास्थ्य एवं स्वच्छता | Health and Hygiene |
| सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग | Community Health Nursing |
| अंग्रेजी | English |
| सामान्य आधारभूत विषय | General Foundation |
Second Year के विषय
| हिंदी | English |
|---|---|
| जन स्वास्थ्य | Public Health |
| प्रसूति विज्ञान | Midwifery |
| बाल स्वास्थ्य नर्सिंग | Child Health Nursing |
| स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन | Health Center Management |
| प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन देखभाल | First Aid and Emergency Care |
| संचार कौशल | Communication Skills |
| कार्यस्थल प्रशिक्षण | OJT Training (On the Job Training) |
Best Colleges for MPHW Course in India 2026
यदि आप लोग Best Colleges for MPHW Course in India देखना चाहेंगे तो आपको निचे कुछ लिस्ट दी गयी है देख सकते है इसको सरकारी और प्राइवेट संस्थान दोनों करवाते हैं। जिस भी कॉलेज में एडमिशन लेने को सोचे तो उसके बारे में अच्छे से उसकी मान्यता, फीस और प्लेसमेंट सभी के बारे में जानकरी को पता करके ही एडमिशन ले।
- राजीव गांधी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट (Rajiv Gandhi Paramedical Institute)
- दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (Delhi Paramedical and Management Institute)
- पटना मेडिकल कॉलेज (Patna Medical College)
- मानसरोवर नर्सिंग कॉलेज भोपाल (Mansarovar Nursing College Bhopal)
- आर्यभट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग (Aryabhatta College of Nursing)
- बीआईएमआर नर्सिंग कॉलेज ग्वालियर (BIMR Nursing College Gwalior)
- राजीव गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग जम्मू (Rajiv Gandhi College of Nursing Jammu)
Also Read – OT Course Details in Hindi 2026
Also Read – CMLT Course Details in Hindi 2026
MPHW Course के बाद Job Options क्या है
जब भी आप MPHW Course कंप्लीट कर लेते है उसके बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों में जॉब कर सकते है जैसे की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में सरकारी अस्पताल में और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर सकते है इसके साथ ही प्राइवेट अस्पताल में कर सकते है या फिर किसी क्लिनिक में जुड़ सकते है और NGO में जुड़ सकते है.
MPHW Course Salary in India 2026
दोस्तों MPHW Course के बाद शुरुआती सैलरी नौकरी में लगभग ₹8,000 – ₹15,000 प्रति माह देते है इसके बाद 2-3 साल अनुभव होने के बाद ₹20,000 – ₹30,000 प्रति माह कर दिया जाता है।
MPHW Course के बाद आगे क्या करें?
यदि आपका मन है की मै आगे पढ़ाई जारी राखु तो कुछ और भी कोर्स कर सकते हैं। जैसे की ANM, GNM, B.Sc Nursing, Public Health Courses, Medical Lab Technology Courses और Social Work Courses आप लोग इन कोर्स को कर सकते हैं।
MPHW Course Details in Hindi PDF 2026
आपको MPHW Course Details in Hindi PDF 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं ताकि उन्हें सिलेबस, फीस, एडमिशन और विषयों की पूरी जानकारी एक जगह मिल सके। इसको official वेबसाइट से कर सकते है बाकि निचे दिए हुए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
| PDF Name | Download |
|---|---|
| MPHW Course Details in Hindi PDF 2026 | Download PDF |
निष्कर्ष
दोस्तों आज की इस ब्लॉग में मैंने MPHW Course Details in Hindi 2026 | MPHW कोर्स क्या है? फीस, योग्यता, सिलेबस, और सैलरी की पूरी जानकारी दिया हु यदि आपको कोय और भी जानकरी चाहिए तो कमेंट कर सकते है और आपको कैसा लगा हमें बता सकते है MPHW Course Details in Hindi 2026 दोस्तों को शेयर करे।
MPHW का फुल फॉर्म क्या है?
MPHW का पूरा नाम Multipurpose Health Worker होता है।
MPHW Course कितने साल का होता है?
यह कोर्स सामान्य रूप से 1 से 2 वर्ष तक का होता है।
क्या MPHW Course 10वीं के बाद कर सकते हैं?
हाँ, कई संस्थानों में 10वीं के बाद भी यह कोर्स किया जा सकता है।
Mphw course ki fees kitni hai?
सरकारी कॉलेजों में इसकी फीस लगभग ₹15,000 से ₹40,000 तक हो सकती है जबकि प्राइवेट कॉलेजों में फीस ₹50,000 से ₹1 लाख तक जा सकती है।
MPHW Course के बाद नौकरी कहाँ मिलती है?
सरकारी अस्पताल, PHC, NGO और प्राइवेट हेल्थ सेंटर में नौकरी मिल सकती है।
MPHW Course Details in Hindi PDF कहाँ से डाउनलोड करें?
कई पैरामेडिकल कॉलेज और संस्थान अपनी वेबसाइट पर MPHW Course PDF उपलब्ध करवाते हैं जहां से छात्र जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।