दोस्तों, NTPC Limited के द्वारा Deputy Manager के 135 पदों पर भर्ती के लिए NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया गया है। Deputy Manager के पद पर सरकारी नौकरी पाने का अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है। इस भर्ती के तहत Electrical, Mechanical और Control & Instrumentation (C&I) disciplines में अनुभवी professionals की नियुक्ति की जाएगी। जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे 12 August 2026 से 26 August 2026 तक NTPC की official website के माध्यम से online आवेदन कर सकते हैं।
इस article में आपको NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे vacancy details, important dates, eligibility criteria, age limit, educational qualification, required experience, salary, selection process, application fee और online application process की पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।
नोट: जिन SC/ST पदों के साथ * दिया गया है, उनमें notification के अनुसार backlog vacancies शामिल हैं। PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवारों के लिए reservation Government guidelines के अनुसार लागू होगा और संबंधित discipline के लिए निर्धारित disability categories के अंतर्गत दिया जाएगा।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 Eligibility Criteria कौन कर सकता है आवेदन?
Electrical के लिए क्या योग्यता चाहिए?
Electrical के लिए आपके पास Electrical या Electrical & Electronics में Full-Time B.E./B.Tech degree होनी चाहिए।
यदि आप लोग सामान्य उम्मीदवारों में से है तो आपका न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं।
संबंधित discipline में Power Sector के Coal, Gas या Lignite क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष का post-qualification executive experience होना चाहिए।
Experience Operation, Maintenance, Commissioning, Erection, Engineering, Energy Efficiency, Project Management, Field Quality या संबंधित कार्यों में होना चाहिए।
Mechanical पद के लिए योग्यता
Mechanical पद के लिए Mechanical या Production में Full-Time B.E./B.Tech degree होना आवश्यक है।
सामान्य उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% marks होने चाहिए।
संबंधित क्षेत्र में Power Sector के Coal, Gas या Lignite domain में 10 वर्ष का post-qualification executive experience जरूरी है।
Experience Operation/Maintenance, Commissioning, Erection, Engineering, Energy Efficiency, Project Management, Field Quality आदि क्षेत्रों में होना चाहिए।
C&I पद के लिए योग्यता
उम्मीदवार के पास Electronics, Control & Instrumentation या Instrumentation में Full-Time B.E./B.Tech degree होनी चाहिए।
सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं।
संबंधित discipline में Power Sector में कम से कम 10 वर्ष का post-qualification executive experience आवश्यक है।
अनुभव Operation, Maintenance, Commissioning, Erection, Engineering, Energy Efficiency, Project Management, Field Quality आदि कार्यों से संबंधित होना चाहिए।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 – कितनी उम्र तक कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार
अधिकतम आयु
Deputy Manager (Electrical)
40 वर्ष
Deputy Manager (Mechanical)
40 वर्ष
Deputy Manager (C&I)
40 वर्ष
आयु सीमा में कितनी छूट मिलेगी?
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 में निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अलावा पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को Government of India के नियमों के अनुसार age relaxation दी जाएगी।
श्रेणी
आयु में छूट
SC/ST
5 वर्ष
OBC-NCL
3 वर्ष
PwBD
10 वर्ष
Ex-Servicemen
लागू सरकारी नियमों के अनुसार
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 में Selection कैसे होगा?
Application Screening/Shortlisting: सबसे पहले प्राप्त applications की screening की जा सकती है। इसमें उम्मीदवार की educational qualification, marks percentage और post-qualification experience जैसे factors को ध्यान में रखा जा सकता है।
Written/Computer-Based Test: Shortlisted candidates के लिए NTPC आवश्यकता के अनुसार Written Test या Computer-Based Test आयोजित कर सकता है।
Personal Interview: चयन प्रक्रिया में shortlisted candidates को Personal Interview के लिए भी बुलाया जा सकता है।
Combination of Stages: NTPC अपनी आवश्यकता के अनुसार Screening/Shortlisting, Written/CBT और Personal Interview में से एक या एक से अधिक चरणों को मिलाकर selection process आयोजित कर सकता है।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 में कौन-कौन से Documents चाहिए?
दोस्तों यदि आप लोग इसमें आवेदन कर रहे है तो आपके पास कुछ जरुरी आवेदन करते समय अपनी eligibility और experience से जुड़े जरूरी documents upload करने होंगे।
10वीं की Marksheet/Certificate – Name और Date of Birth के proof के लिए।
PAN Card – Name और Date of Birth की पुष्टि के लिए।
B.E./B.Tech की Final या Provisional Degree Certificate।
Engineering की सभी semesters की Marksheets / Consolidated Marksheet / Transcript, जिसमें aggregate percentage स्पष्ट हो।
यदि marks CGPA/CGPI/DGPA/CPI आदि में हैं, तो University/Institute द्वारा जारी marks-to-percentage conversion formula/certificate भी रखें
SC/ST CertificateOBC-NCL Certificate
EWS Income & Asset Certificate
PwBD/Disability Certificate
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 में Online Apply कैसे करें?
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल online करना है। आवेदन करते समय नीचे दिए गए steps को follow करें:
NTPC की official websitecareers.ntpc.co.in पर जाएं और भर्ती का application link खोलें।
अपनी active Email ID से registration करें और login करें।
Application form में अपनी personal, educational और experience details सही-सही भरें।
मांगे गए सभी required documents upload करें और details एक बार check कर लें।
General/EWS/OBC candidates ₹500 application fee जमा करें। Fee का payment notification में दिए गए माध्यम से करें।
Form को final submit करने से पहले नाम, qualification और experience जैसी सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
आवेदन submit होने के बाद Application Slip download करके सुरक्षित रख लें। इसमें दिया गया Application Number आगे काम आ सकता है।
मैं रोहित ओझा, ResultTimes.in का संस्थापक, एडमिन और कंटेंट राइटर हूँ। मैं सरकारी नौकरी, Sarkari Result, Admit Card, Exam Result और Online Form से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाता हूँ। मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों को सही और समय पर अपडेट उपलब्ध कराना है।