---Advertisement---

SSC JHT Recruitment 2026: Apply Online, Form, Eligibility, Vacancy & Exam Details

By: Rohit Ojha

On: May 8, 2026

SSC JHT Recruitment 2026: Apply Online, Form, Eligibility, Vacancy & Exam Details
---Advertisement---

SSC JHT Recruitment 2026: अगर आपने हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौक़ा आया है। हिंदी भाषा में रुचि रखने और सरकारी नौकरी के सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अब एक बड़ा मौका दिया है। 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें कुल 84 पदों पर भर्ती होनी है और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 14 मई 2026 है। तो चलिए इस ब्लॉग में हम आपको SSC JHT Recruitment 2026  से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं

SSC JHT Recruitment 2026 क्या है?

SSC हर साल Combined Hindi Translators Examination आयोजित करता है। इसके जरिए केंद्र सरकार के कई विभागों में हिंदी अनुवादकों की भर्ती की जाती है। यह Group B की सरकारी नौकरी है, जिसमें अच्छी सैलरी और कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। इस बार नोटिफिकेशन 23 अप्रैल 2026 को जारी हुआ है और आवेदन उसी दिन से शुरू हो गए हैं।

SSC JHT Recruitment 2026 Posts Details

इस भर्ती में कुल 84 पद हैं। इनमें जूनियर और सीनियर दोनों स्तर के पद शामिल हैं जैसे जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर। ये सभी पद अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी संगठनों में हैं।

SSC JHT Recruitment 2026 Important Dates

जरूरी तिथियांतारीख
अधिसूचना जारी होने की तारीख23 अप्रैल 2026
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत23 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख14 मई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख15 मई 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार19 – 20 मई 2026
Paper-I परीक्षा तिथिअगस्त – सितंबर 2026

SSC JHT Recruitment 2026 Education Qualification

JHT और JTO जैसे जूनियर पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही दूसरी भाषा जैसे हिंदी या अंग्रेजी कॉम्पिटेंट सब्जेक्ट के रूप में होनी चाहिए।

अगर मास्टर डिग्री किसी और विषय में है तो हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम दो साल का अनुवाद कार्य का अनुभव भी मान्य है।

सीनियर पदों के लिए योग्यता थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

SSC JHT Recruitment 2026 Age Limit Details

1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियम के हिसाब से छूट मिलती है।

श्रेणीआयु में छूट
OBC3 वर्ष
SC / ST5 वर्ष
PwBD (दिव्यांग)अधिकतम 15 वर्ष तक
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)सरकारी नियमों के अनुसार

SSC JHT Recruitment 2026 Application Fee कितनी है?

General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ ₹100 फीस देनी है। SC, ST, महिला उम्मीदवार, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को कोई फीस नहीं देनी है। ध्यान रहे फीस सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगी।

SSC JHT Recruitment 2026 Salary

SSC Junior Hindi Translator Recruitment 2026 में चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआत में बेसिक सैलरी ₹35,400 प्रति माह मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रैवल भत्ता (TA) भी मिलेगा। सीनियर पदों पर बेसिक सैलरी ₹44,900 से शुरू होती है।

SSC JHT Recruitment 2026: Apply Online, Form, Eligibility, Vacancy & Exam Details
SSC JHT Recruitment 2026: Apply Online, Form, Eligibility, Vacancy & Exam Details

SSC JHT Recruitment 2026 Exam Details 

SSC JHT Recruitment 2026 की परीक्षा दो चरणों में होती है।

Paper-I ऑनलाइन होता है। जिसमें ऑब्जेक्टिव यानी MCQ सवाल पूछे जाते हैं। इसमें General Hindi और General English दोनों के 100-100 नंबर के सवाल होते हैं। कुल 200 नंबर का पेपर 2 घंटे में करना होता है। इस साल से हर सेक्शन के लिए 1-1 घंटे का अलग समय तय किया गया है। हर गलत जवाब पर 0.25 नंबर कटेंगे।

Paper-II ऑफलाइन होता है। इसमें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के साथ निबंध भी लिखना होता है। यह भी 200 नंबर का पेपर है और इसके लिए 2 घंटे मिलते हैं। Paper-II में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Paper-I में पास होने के बाद ही Paper-II में बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट दोनों पेपरों के अंकों को मिलाकर बनती है।

SSC JHT Recruitment 2026 Selection Process

SSC JHT Recruitment 2026 में सिलेक्शन चार चरणों में होता है। पहले Paper-I क्लियर करना होगा, फिर Paper-II देना होगा। उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (document verification) और मेडिकल जांच होगी। इसमें हर चरण में पास होना जरूरी है।

General और EWS कैटेगरी के लिए Paper-I में कम से कम 30% नंबर लाने जरूरी हैं। OBC के लिए 25% और SC/ST/PwBD के लिए 20% की जरूरत है। ये सबसे कम अंक हैं, इससे सिलेक्शन की गारंटी नहीं मिलती।

How to Apply Online for SSC JHT Recruitment 2026 

SSC JHT Recruitment 2026 आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं। अगर पहले कभी SSC की नई वेबसाइट पर One-Time Registration नहीं किया है तो पहले OTR पूरा करें। ध्यान रखें कि पुरानी SSC वेबसाइट (ssc.nic.in) का OTR यहाँ काम नहीं करेगा।
  • OTR के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म खोलें। सभी जानकारी को ध्यान से भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, फिर ऑनलाइन फीस जमा करें। 
  • आखिर में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट जरूर लें।

अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो 19 और 20 मई 2026 को करेक्शन विंडो खुलेगी जिसमें सुधार किया जा सकता है।किसी भी मदद के लिए SSC का टोल-फ्री नंबर 1800 309 3063 उपलब्ध है इसपर कॉल कर सकते हैं!

Read More – MP Guest Teacher Recruitment 2026 Notification Out

Read More – BPSC 72nd Notification 2026 Out, Apply Online

Read More – UP Police Recruitment 2026 – 1 Lakh Vacancies

Read More – UGC NET June 2026 Notification Out

SSC JHT Recruitment 2026 Preparation Tips

Paper-I के लिए हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार अखबार पढ़ें, जनरल अवेयरनेस अपडेट रखें और पिछले साल के प्रश्नपत्र जरूर हल करें।

Paper-II के लिए रोज अनुवाद का अभ्यास करें। सरकारी भाषा और शब्दावली पर खासतौर पर ध्यान दें। निबंध लेखन की भी प्रैक्टिस करते रहें।

SSC JHT Recruitment 2026 Important Links

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteSSC Official Website

Rohit Ojha

मैं रोहित ओझा (लखनऊ) हूँ और ResultTimes.in का एडमिन एवं कंटेंट राइटर हूँ। मुझे Sarkari job content writing में 5 वर्षों का अनुभव है। मैं सरकारी नौकरी 2026, Sarkari Result, एडमिट कार्ड, परीक्षा परिणाम और ऑनलाइन फॉर्म से जुड़ी सही और सरल जानकारी प्रदान करता हूँ ताकि छात्रों को समय पर अपडेट मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment